न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
हाथरस। जीआरपी हाथरस सिटी पुलिस ने 10 बच्चों को अवैध रूप से वैंडरिंग करते हुए पकड़ा है। इन्हें कासगंज के बाल सुधार गृह में भेजा गया है। पुलिस की मानें तो यह बच्चे नशे के भी आदी हैं। उल्लेखनीय है कि ट्रेनों और प्लेटफॉर्म पर अक्सर बच्चे ही वेंडरिंग करते हैं। जीआरपी हाथरस सिटी के निरीक्षक सोनू कुमार की अगुवाई में इसे लेकर एक अभियान चलाया गया।
ऐसे में पुलिस ने 10 बच्चे पकड़े, जोकि स्टेशन अथवा ट्रेनों में चाय व अन्य खाद्य और पेय सामग्री बेच रहे थे। इन बच्चों को पुलिस ने यहां सीडब्ल्यूसी के समक्ष पेश किया। वहां से इन बच्चों को बाल सुधार गृह भेजा गया है।
जीआरपी कोतवाली निरीक्षक ने बताया कि इस युवक भी पकड़ा गया था, जिसे कार्रवाई के लिए आरपीएफ के सुपुर्द कर दिया गया। उन्होंने बताया कि इसमें से कुछ बच्चे पहले भी पकड़े जा चुके हैं। इन्होंने बताया कि कुछ बच्चे नशे के भी आदी हैं। ऐसे में इन्हें सुधारने के लिए कासगंज के बाल सुधार गृह में भेजा गया है।