फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएनए जांच को मृतक की अस्थियां जाएंगी विधि विज्ञान प्रयोगशाला

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन

हाथरस। कोतवाली मुरसान के गांव खजूरिया में हुई हिस्ट्रीशीटर की हत्या के मामले में पुलिस अब उसकी सही पहचान के लिए डीएनए जांच कराएगी। इसके लिए उसकी बेटी के ब्लड से उसके डीएनए का मिलान किया जाएगा। इसके उपरांत बिटौरे में जगाए गए शव की सही पहचान हो सकेगी।

उल्लेखनीय है कि प्रताप सिंह पुत्र नाहर सिंह निवासी खजूरिया मुरसान की हत्या कर शव को बिटौरे में रखकर फूंकने का आरोप लगाते हुए मृतक की बेटी सपना ने थाना मुरसान में रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिसमें दिगंबर सिंह, मानसिंह और नरेश कुमार निवासीगण खजूरिया पर हत्या किए जाने का आरोप है।
विज्ञापन


सबूत मिटाने के लिए मिट्टी का तेल डालकर शव को बिटौरे में रखकर जलाने का भी आरोप है। पुलिस ने बेटी की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश देना तो शुरू कर दिया है, लेकिन अभी पुलिस बिटौरे में जलाए गए शव को लेकर थोड़ी भ्रमित है।

तभी तो मौके से पुलिस ने अस्थियां और राख लेकर उन्हें पोस्टमार्टम हाउस भेजा है, ताकि अस्थियों के डीएनए से मृतक की बेटी के डीएनए का मिलान किया जा सके और यह बात स्पष्ट हो सके कि जिस शव को बिटौरे में जलाया गया है, वह प्रताप सिंह का ही है या नहीं।
विज्ञापन

----
वर्जन-
अस्थियों की डीएनए जांच कराई जाएगी, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि जिसे जलाया गया है, वह प्रताप सिंह का शव था या नहीं। डीएनए रिपोर्ट के बाद ही यह बात साफ होगी। अस्थियों को पोस्टमार्टम हाउस से विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा जाएगा।
-जितेंद्र सिंह, एसएचओ मुरसान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें