न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
हाथरस। किशोर के साथ कुकर्म का आरोपी सिपाही पुलिस की पकड़ से दूर है। दबिशों का दौर जारी होने के कारण आरोपी सिपाही अपने घर से भी लापता हो गया है। इसे लेकर अब एनबीडब्ल्यू वारंट जारी कराने की तैयारी पुलिस कर रही है।
उल्लेखनीय है कि कोतवाली सदर क्षेत्र की चौकी चामड़ गेट के एक कमरे में सिपाही संजेश यादव निवासी इटोली जसराना जनपद फीरोजाबाद ने 15 साल के किशोर के साथ कुकर्म किया था। आरोपी सिपाही के खिलाफ विभागीय कार्रवाई हुई और मुकदमा दर्ज होने के बाद उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिशों का दौर शुरू हुआ। घटना के बाद से ही आरोपी सिपाही फरार चल रहा है।
पुलिस के गांव भी गई, लेकिन वह वहां सभी गायब हो गया है। एसपी के निर्देश पर पॉस्को और एससी-एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज है, लेकिन पुलिस अभी तक उसे पकड़ नहीं पाई है।
---
वर्जन-
आरोपी सिपाही की गिरफ्तारी को दबिश दी जारी है। वह अपने घर से गायब है। अब उसके खिलाफ एनबीडब्ल्यू वारंट जारी कराने की तैयारी की जा रही है।
-सुमन कनौजिया, सीओ सदर।