फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नलकूप पर सोते किसान की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हसायन।
विज्ञापन


क्षेत्र के गांव अंडौली में 65 वर्षीय किसान नन्नूमल पुत्र रेवतीराम की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। नन्नूमल रात को अपने नलकूप पर सोने गए थे, लेकिन बुधवार की सुबह करीब साढ़े छह बजे उनका पुत्र मौके पर पहुंचा तो वह मृत मिले। परिजनों ने पहले हत्या का अंदेशा जताया।

सूचना पर कोतवाली हसायन पुलिस के बाद सीओ सिकंदराराऊ आशीष प्रताप सिंह भी मौके पर पहुंच गए। जिला मुख्यालय से डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम को भी मौके पर बुलवा लिया गया। टीम ने घटनास्थल से कुछ सैंपल उठाए हैं। इस मामले में मृतक के पुत्र ने कोतवाली हसायन पुलिस को इत्तफाकिया मौत की तहरीर दी है।
विज्ञापन


नन्नूमल देर रात को सकुशल अपने खेत पर गए थे। सुबह उनका पुत्र जब उन्हें जगाने पहुंचा तो वह उठे नहीं। गांव में शोर मच गया कि नन्नूमल की हत्या कर दी गई है।
विज्ञापन


हत्या की खबर सुनकर हसायन पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। आला अधिकारियों को भी इससे अवगत करा दिया गया। मृतक के पुत्र प्रमोद ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है, जिसमें नन्नूमल की मौत को इत्तफाकिया बताया गया है। हसायन कोतवाल अवधेश कुमार का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा कि मौत की वजह क्या रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें