फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज हत्या के दो इनामी आरोपी पुलिस ने किए गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन


तीन साल से फरार चल रहे दहेज हत्या के दो आरोपियों को हाथरस जंक्शन थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पत्रकारों को पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ शंकर मीणा ने बताया कि कोतवाली निरीक्षक हाथरस जंक्शन और उनकी टीम ने अखिलेश व सुरेंद्र सिंह निवासीगण मिरगामई थाना हाथरस जंक्शन को गिरफ्तार किया है।

यह दोनों हाथरस जंक्शन रेलवे स्टेशन के निकट से गिरफ्तार किए गए हैं। इनके खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा तीन साल पहले दर्ज कराया गया था। इन पर सुंदरी पुत्री मनोज कुमार निवासी अमोखरी थाना हाथरस जंक्शन की दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर उसकी हत्या करने का आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि लंबे समय से फरार रहने पर इन दोनों पर दस-दस हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर दिया गया था। इस मामले में अन्य आरोपी सुरेंद्र सिंह और सुशीला के अलावा कैलाश व वीरेंद्र पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें