भरुआसुमेरपुर। पंधरी गांव में शुक्रवार देर शाम नशे में धुत एक युवक मुंडेरा मार्ग पर बने करोड़न नाले के पुल से कूद गया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची यूपी 100 की टीम ने उसे नाले से निकालकर कस्बे की पीएचसी में भर्ती कराया। एसओ गिरेंद्रपाल सिंह ने बताया पंधरी गांव निवासी भूरा पुत्र दुलीचंद ने होली पर्व पर शराब पीने के बाद शुक्रवार को देर शाम मुंडेरा मार्ग पर बने करोड़न नाले के पुल से नीचे कूद गया। सूचना पर यूपी 100 टीम ने युवक को नाले से निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया है। ब्यूरो