फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगली सुअर के हमले से किसान घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन


सासनी। ग्राम रुदायन में जंगली सुअर ने एक किसान पर हमला बोल दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीण घटना स्थल की ओर दौड़ पडे़। सुअर मौके से भाग गया। परिजन ग्रामीणों के सहयोग से घायल को उपचार के लिए एक प्राइवेट अस्पताल ले गए, जहां उसका उपचार चल रहा है।

मुकेश कुमार पुत्र रामबाबू लाल निवासी ग्राम रुदायन गुरुवार की रात करीब दस बजे पशुओं के चारे के लिए भूसा लेने के लिए अपने खेत पर गए थे। इस दौरान एक जंगली सुअर ने मुकेश कुमार पर हमला बोल दिया और उसे बुरी तरह जख्मी कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीख-पुकार सुनकर खेतों पर काम कर रहे मुकेश के पिताजी घटना स्थल की ओर दौड़ पडे। हाथ में लगे दरांत से कई प्रहार किए, लेकिन सुअर नहीं रुका। घटनास्थल की ओर आ रही ग्रामीणों की भीड़ देखकर सुअर मौके से भाग गया। ग्रामीणों के सहयोग से परिजन घायल मुकेश को लेकर एक निजी अस्पताल आए। जहां उसका उपचार जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें