न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
भीषण गर्मी में बिजली चिंगारी से आए-दिन गेहूं के लांक में आग लग रही है। इन लोगों के लिए राहत भरी खबर है। अब ऐसे किसानों को बिजली विभाग मुआवजा देगा। खास बात यह है कि लेखपाल और तहसीलदार की सर्वे रिपोर्ट के अनुसार किसान को मुआवजे का चेक मिलेगा।
उल्लेखनीय है कि बिजली लाइन से निकली चिंगारी से अब तक काफी स्थानों पर आग लग चुकी है। इससे सैकड़ों बीघा गेहूं का लांक जलकर राख हो गया। अब इन किसानों को बिजली चिंगारी का मुआवजा मिलेगा। आग लगने के साथ लेखपाल और तहसीलदार मौके पर पहुंचकर सर्वे करेंगे।
उसके बाद एसडीएम की रिपोर्ट के अनुसार बिजली विभाग को मुआवजा देने के लिए आदेशित किया जाएगा। उसके अनुसार पीड़ित किसान को बिजली विभाग चेक देगा। अधिशासी अभियंता खानचंद्र का कहना है कि तहसील की सर्वे रिपोर्ट के अनुसार किसानों को मुआवजा दिया जाता है।