फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी कॉल सेंटर चलाने के मामले में दो को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन


कोतवाली हाथरस गेट के सिद्धार्थ नगर में फर्जी कॉल सेंटर चलाने के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं चार अन्य की अभी तलाश अभी पुलिस कर रही है।

जानकारी के अनुसार कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने एसओजी टीम के साथ शनिवार की रात को छापेमारी में सिद्धार्थ नगर में संचालित एक फर्जी कॉल सेंटर से दो लोगों को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं इन दो आरोपियों हरीश उपाध्याय व लक्ष्मीनारायण निवासीगण हरी संस्थान हाथरस सहित दीपक शर्मा निवासी किलो गेट, रितेश रावत निवासी हरी संस्थान, शहवाज व स्नेहा भारती निवासीगण कोरियर ऑफिस डीटीडीसी नई दिल्ली के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इन सभी पर अलीगढ़ रोड पर स्वास्तिक ज्योतिष एवं राशि रतन संस्थान के नाम से फर्जीवाड़ा करने का आरोप है। एडीशनल एसएचओ रवेंद्र यादव ने बताया कि फर्जी कॉल सेंटर संचालन के मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। चार अन्य की तलाश हो रही है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें