फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से झुलसे युवक की मौत, परिजनों में कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

मुरसान रोड स्थित गांव शेरपुर में एक 27 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। बताते हैं कि युवक ने रविवार की रात अपने आप को कमरे में बंद कर अपने ऊपर केरोसिन उड़ेल लिया और खुद को आग लगा ली, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया और अगले दिन सोमवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

रविवार की रात करीब साढ़े नौ बजे 108 एबुलेंस द्वारा झुलसे हुए युवक को लेकर सीएचसी पर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने देखा कि युवक 90 फीसदी तक जल चुका है। उसके शरीर से केरोसिन की बदबू आ रही थी। चिकित्सकों ने झुलसे युवक की चिकित्सा कर उसे गंभीर हालत में आगरा के लिए रैफर कर दिया। आनन फानन में परिजन उसे आगरा के लिए लेकर रवाना हो गए। इधर, बताते हैं कि सोमवार की दोपहर अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। युवक की मौत की वजह गृहक्लेश बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइक फिसलने से बाइक सवार दो घायल
सादाबाद। बाइक फिसलने की वजह से दो लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी पर लाया गया। घायल मुकेश पुत्र रामबाबू और भावना पुत्री माधव का चिकित्सकों का उपचार कया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें