फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट करता है पति, मुझे उसके साथ नहीं रहना...

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

विवाहिता अपने पति के साथ न रहने की जिद पर अड़ी रही। विवाहिता ने पुलिस के समक्ष प्रस्तु त होकर आरोप लगाए कि उसका पति उसके साथ मारपीट करता है, और तरह तरह के इल्जाम लगाता है, इसलिए वह अपने पति को छोड़कर चली आई है। महिला ने लिखित रूप से भी अपने पति के साथ न रहने की इच्छा जताई है।

सादाबाद कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार राठी ने बताया कि भरतपुर के थाना नदवई क्षेत्र की एक महिला पिछले कई दिनों से सादाबाद के गांव समदपुर में रह रही थी। इसके बारे में गांव के लोगों ने उन्हें जानकारी दी। जब इस महिला के बारे में पता किया गया तो मालूम चला कि यह महिला नदवई राजस्थान से अपने पति को छोड़कर किसी युवक के साथ समदपुर में चली आई है और यहीं रह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी सूचना नदवई थाना पुलिस को दी गई, जिसके बाद नदवई पुलिस भी शनिवार को कोतवाली पर पहुंच गई। पुलिस ने युवती को साथ ले जाने के लिए कहा, लेकिन महिला ने साथ जाने से इंकार कर दिया। नदवई पुलिस ने महिला के लिखित रूप से बयान भी लिए हैं। बताते हैं कि महिला पर दो बच्चे भी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें