न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
दोहरे हत्याकांड के आरोपी शैलू प्रधान के खिलाफ चार्जशीट तैयार हो गई है। उल्लेखनीय है कि कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र में 10 जनवरी को इगलास अड्डा निवासी लक्ष्मण पहलवान और उसके एक साथी रवि की हत्या कर दी गई थी।
इस हत्याकांड में शामिल आठ आरोपियों में से एक शैलू प्रधान निवासी थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। उसके खिलाफ कुर्की की कार्रवाई भी हो चुकी है। एसएचओ जितेंद्र सिंह दीखित ने बताया कि शैलू के खिलाफ चार्ज शीट तैयार हो चुकी है।
इसके साथ हत्याकांड में शामिल कृष्णवीर पुत्र धर्मवीर निवासी अखैपुर थाना इगलास अलीगढ़ की चार्जशीट भी दाखिल की जा रही है। तालेवर सिंह पुत्र एदल सिंह निवासी जारुआ थाना मलपुरा आगरा, भोला उर्फ गजेंद्र पुत्र रामवीर निवासी अखैपुर इगलास अलीगढ़ और धीरेंद्र उर्फ पम्मी पुत्र विजेंद्र जाट निवासी तोछीगढ़ थाना इगलास, भीमा पुत्र भूदेव जाट निवासी पैथखेड़ा, खंदौली आगरा के खिलाफ चार्ज सीट पहले की दाखिल की जा चुकी है।