न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली सदर क्षेत्र के नाई का नगला में लूट की सूचना पर सोमवार की देररात को पुलिस ने दौड़ लगाई। मौके पर पहुंच जानकारी की तो दो युवकों में मारपीट हो गई थी। दोनों का पुलिस ने शांतिभंग में चालान किया है।
सोमवार की देररात को नाई का नगला में आमने सामने से दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। इसी बात को लेकर दो युवकों के बीच मारपीट हो गई। इस बीच रवि पुत्र अशोक निवासी नाई का नगला ने पुलिस को फोन पर अपने साथ लूट होने की सूचना दे दी, जिसके तुरंत बाद ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और पूरे मामले की स्थानीय लोगों से जानकारी ली।
पता चला कि युवक ने लूट की घटना की पुलिस को झूठी सूचना दी, जिसके बाद पुलिस रवि और चंदन को पकड़ कर कोतवाली ले आई। पुलिस ने दोनों युवकों का शांतिभंग में चालान किया।