फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट के विश्वकप के साथ ही फिर क्रिकेट का सट्टा जोरों पर

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

क्रिकेट का विश्वकप शुरू होते ही बुकी फिर सक्रिय हो गए हैं। आईपीएल की तर्ज पर क्रिकेट पर सट्टे का बड़े पैमाने पर अवैध कारोबार करने वाले यह बुकी यहां लाखों का सट्टा लगवा रहे हैं। अलग-अलग स्थानों पर अलग-अलग मोबाइल फोनों से यह बुकी पूरे नेटवर्क के साथ अपना काम कर रहे हैं, लेकिन खेदजनक पहलू यह है कि पुलिस इस मामले में खाली हाथ है।

उल्लेखनीय है कि हाल में ही शहर के कुछ नामचीन लोगों के नाम आईपीएल के सट्टे में उछले थे। इस मामले में रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी। उस समय चूंकि आईपीएल बंद हो गए थे तो पुलिस बुकी तक नहीं पहुंच सकी थी। अब क्रिकेट विश्वकप के शुरू होते ही फिर क्रिकेट पर सट्टे का कारोबार शुरू हो गया है। बुकी बेहद सक्रिय हो गए हैं। सूत्रों की मानें तो यह बुकी हाथरस से बाहर अपना पूरा नेटवर्क संचालित कर रहे हैं और यहां अपने कुछ एजेंट छोड़ रखे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह एजेंट ही यहां लोगों को इसका चस्का लगा रहे हैं। नए मोबाइल नंबर और स्थान बदलकर यह बुकी कोड वर्ड के सहारे अपना धंधा कर रहे हैं। शहर के कुछ रखूददार लोग भी इसमें शामिल हैं। वैसे अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा का कहना है कि पुलिस अभी पूरी छानबीन में जुटी है। क्रिकेट के सट्टे से जुड़े लोगों के बारे में अहम जानकारी जुटा रही है और जल्द ही यह पुलिस के शिकंजे में होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें