क्राइम न्यूज, अमर उजाला, हाथरस।
अज्ञात नंबर से छात्रा के व्हाट्सएप पर कोई व्यक्ति मैसेज कर रहा है। इस बात से परेशान छात्रा ने अज्ञात व्यक्ति का पता लगाकर कार्रवाई करने की मांग पुलिस से की है।
बीटीसी की पढ़ाई कर रही एक छात्रा को कोई अलग-अलग नंबरों से व्हाट्सएप पर मैसेज भेज रहा है। छात्रा के मना करने पर भी वह व्यक्ति अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। लगातार आ रहे मैसेजों से छात्रा काफी परेशान है।
इस पर छात्रा सोमवार को कोतवाली हाथरस गेट पहुंची और तहरीर देकर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एसएचओ जितेंद्र सिंह दीखित ने बताया कि छात्रा ने तहरीर दी है कि उसे कोई व्यक्ति मैसेज करके परेशान कर रहा है। उन नंबर के बारे में पता लगाया जा रहा है, जिससे छात्रा को मैसेज भेजे जा रहे हैं।