फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धौनी गैंग का सदस्य नशीले पाउडर के साथ गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन


हाथरस जंक्शन पुलिस ने धोनी गैंग के सदस्य को नशीले पाउडर के साथ गिरफ्तार किया है। इस पर अलग-अलग मामलों के पांच मुकदमे दर्ज हैं। पिछले दिनों पुलिस ने धोनी व उसके अन्य साथियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र में धोनी गैंग का काफी आतंक है। यहां पर गैंग के सदस्य आए दिन लोगों के साथ वारदातों को अंजाम देते हैं। एक भूसा व्यापारी के साथ लूट की योजना बनाते हुए धौनी सहित चार शातिरों को पुलिस ने पिछले दिनों गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस गैंग के अन्य सदस्यों की भी पुलिस को तलाश है। पुलिस ने धोनी गैंग के हरीश उर्फ काले को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 400 ग्राम नशीला पाउडर बरामद किया गया है। एसएचओ मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि धोनी गैंग के हरीश उर्फ काले को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। उसके पास से नशीला पाउडर बरामद किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें