फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की पकड़ से दूर आईपीएल सट्टेबाजों के बुकी

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन


भले की पुलिस ने आईपीएल सट्टे के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है, लेकिन बुकी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। नामचीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने इस मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया है।

उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों एक नामचीन व्यक्ति ने एक व्यापारी नेता के बेटे पर क्रिकेट सट्टे के नाम से करोड़ों रुपए ठगने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में पुलिस ने एक दो दिन तो काम किया, लेकिन अब इसे ठंडे बस्ते में डाल दिया है। अगर ऐसा नहीं होता तो सट्टेबाजों के बुरी पुलिस की पकड़ में होते, लेकिन पुलिस की हीला-हवाली से सटोरियों की मौज आ रही है और उनके बुकी भी अपने काम को अंजाम देने में लगे हुए हैं।

शहर कोतवाल प्रवेश राणा का कहना है कि बुकी की तलाश जारी है। इस मामले में कुछ सुराग भी हाथ लगे हैं। आने वाले दिनों में जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें