न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हसायन (हाथरस)
कोतवाली पुलिस ने रविवार को गश्ती के दौरान एक हिस्ट्रीशीटर को इटर्नी मार्ग से दबोच लिया। उसके पास से तमंचा और कारतूस भी बरामद किया। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
इस संबंध में कोतवाली में तैनात एसएसआई जितेंद्र प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि बताया कि वह रविवार को सुबह गश्त कर रहे थे। तभी उन्हें मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक हिस्ट्रीशीटर इटर्नी स्कूल के पास संदिग्धावस्था में खड़ा हुआ है।
पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ही हिस्ट्रीशीटर को दबोच लिया। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालान भेज दिया गया।