फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर मौत से हार गयी नाबालिग किशोरी।

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव में 15 दिन पूर्व अश्लील हरकत में असफल रहने पर केरोसिन डालकर जलाई गई किशोरी ने दम तोड़ दिया। किशोरी की मौत 30 अप्रैल को हुई। पुलिस ने अब पांच मई को मामला हत्या में तरमीम कर लिया। पुलिस ने आरोपी मोनू निवासी नगला रमिया को भी गिरफ्तार कर लिया है।

बता दें कि कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 15 अप्रैल को किशोरी घर में अकेली थी। उसके माता-पिता रिश्तेदारी में गए थे। घर में एक वृद्ध महिला भी थी। तभी पास के गांव नगला रमिया निवासी एक युवक सायंकाल घर में घुस आया और किशोरी को बुरी नीयत से दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


किशोरी ने विरोध किया तो युवक के मंसूबे पूरे नहीं हुए। आरोपी ने घर में रखा मिट्टी का तेल उठा लिया और किशोरी पर केरोसिन छिड़ककर आग लगा दी। मामले की रिपोर्ट 16 अप्रैल को दर्ज की गई थी। किशोरी को इलाज के लिए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। जहां 15 दिन बाद 30 अप्रैल को उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें