न्यूज डेस्क, अमर उजाला, (सिकंदराराऊ) हाथरस।
नगर के बाजार नयागंज में गुुुुरुवार की दोपहर जीएसटी के ओटीपी नंबर को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों में काफी मारपीट हुई जिससे बाजार में भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस से भाजपा नेता की नोकझोंक हो गई। पुलिस दोनों पक्षों को लेकर कोतवाली आई जहां आपसी समझौते के बाद मामला निपट गया।
बता दें कि बाजार में एक युवक जीएसटी के रजिस्ट्रेशन का काम करता है। एक युवक दुुकानदार के पास आया तथा उसने जीएसटी रजिस्ट्रेशन की कार्यवाही पूरी करा ली। विवाद उस समय हुआ जब युवक ने कहा कि उसे मोबाइल पर आया ओटीपी नंबर बता दो।
रजिस्ट्रेशन करने वाले ने इसके पैसे मांगे तो विवाद शुरू हो गया और दोनों में मारपीट हो गई। उसके बाद दोनों पक्षों के कई लोग पहुंच गए फिर जमकर लात घूंसे चले। इससे बाजार में अफरा तफरी मच गई। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के आने पर भाजपा नेता नीरज वैश्य ने एक पार्टी का पक्ष लिया इस पर पुलिस से उसकी नोकझोंक हो गई।