फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाड़ी कागजात में हेरा फेरी का आरोपी था।

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, (सिकंदराराऊ) हाथरस।
विज्ञापन


भाजयुमो के पूर्व जिला पदाधिकारी भिसी मिर्जापुर निवासी रंजीत चौधरी को निधौली कलां एटा की पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। हाल ही में उसकी गाड़ी पर फर्जी नंबर होने के कारण पुलिस ने गाड़ी सीज की थी।

बता दें कि गांव निवासी युवक रंजीत चौधरी की काली स्कार्पियो गाड़ी को कोतवाली पुलिस ने कई माह पूर्व पकड़ कर चेक किया तो उसका रजिस्ट्रेशन नंबर फर्जी पाया गया। जो रजिस्ट्रेशन नंबर गाड़ी पर था वो हाथरस आरटीओ कार्यालय से जारी ही नहीं हुआ था। कोतवाली पुलिस ने गाड़ी सीज कर धारा 420 के तहत कार्रवाई कर दी।
विज्ञापन


अभी यह प्रकरण ठंडा भी नहीं हुआ था कि रंजीत चौधरी को एटा की निधौली कलां कोतवाली से दुष्कर्म के एक मामले में जेल भेजा गया है। इंस्पेक्टर निधौली कलां अशोक कुुमार सिंह ने बताया कि रंजीत चौधरी पर दुष्कर्म का मामला 2018 में दर्ज हुआ था। रंजीत लड़की से पहले मोबाइल पर अश्लील बात करता रहा।
विज्ञापन


उसके बाद मौका पाकर उसने लड़की के साथ दुष्कर्म किया। प्रकरण को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य से बात की गई तो उन्होंने बताया कि अब रंजीत चौधरी अब युवा मोर्चा का पदाधिकारी नहीं हैं। इसकी पुष्टि मोर्चा के जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह ने की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें