फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कच्ची शराब बेचते एक पकड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
विज्ञापन


यूपी और उत्तराखंड में जहरीली शराब के सेवन से हो रहीं मौतों के बाद जिला प्रशासन भी इसे लेकर पूरी सतर्कता बरत रहा है। कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक युवक को दस लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि एटा जिले के गांव चछैना मकानपुर निवासी युवक कच्ची शराब केन में लाकर बेचता है। सूचना पर कांस्टेबल शीलेश कुमार ने ईदगाह रोड पर छापेमारी कर वीनेश पुत्र जुगेंद्र व्यापारी को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से दस लीटर कच्ची शराब भरी केन मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक्साइज एक्ट के तहत चालान किया है। कोतवाल मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि कच्ची शराब का सेवन लोग नहीं करें, क्यों कि इसे ज्यादा नशीला बनाने के लिये केमिकल का प्रयोग किया जाता है। जरूरी हो तो अधिकृत ठेेके से ही शराब खरीदें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें