फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाराती और ग्रामीण भिड़े, दूल्हे के भाई सहित दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। टड़ियावां थाना क्षेत्र के ग्राम गुरसंडा में नशे में धुत बारातियों और ग्रामीणों के बीच जमकर मारपीट हुई। इसमें दूल्हे के भाई सहित दो लोग घायल हो गए। पुलिस की मौजूदगी में शादी की रस्में रविवार दोपहर बारह बजे पूरी कर दुल्हन को विदा किया गया।
विज्ञापन

टड़ियावां थाना क्षेत्र के ग्राम गुरसंडा निवासी इंद्रजीत की पुत्री खुशबू का विवाह माधौगंज थाना क्षेत्र के ग्राम महमदपुर निवासी रामप्रकाश के पुत्र कपिल के साथ हुआ था। शनिवार रात बारात गुरसंडा पहुंची। वैवाहिक कार्यक्रम गांव के बाहर की ओर स्थित अंबेडकर पार्क में था। पार्क के निकट ही नशे में बारात विवाद कर रहे थे। इस पर ग्रामीणों ने हस्तक्षेप किया, तो दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। इसी दौरान लड़की के पक्ष के लोगों ने यूपी 100 पर सूचना की। पुलिस टीम ने लोगों को शांत कराया और मारपीट में घायल हुए दूल्हे के भाई आदर्श (19) और राजीव वर्मा (35) पुत्र गुरु प्रसाद को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां दोनों का मेडिकल कराया गया। टड़ियावां के प्रभारी निरीक्षक श्याम बाबू शुक्ला ने बताया कि बारातियों और जनातियों के बीच कोई विवाद नहीं था। कुछ ग्रामीणों और बारातियों के बीच विवाद हुआ था। रविवार दोपहर सभी रस्में पूरी कर दुल्हन को विदा कर दिया गया। किसी भी पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें