फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिह्नित कर तोड़फोड़ करने वालों के खिलाफ होगी एफआईआर दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन


थाना चंदपा क्षेत्र के बाईपास पर बुधवार की देर शाम बस पलटने के बाद बवाल करने के वाले ग्रामीणों को पुलिस चिह्नित कर रही है। इनके खिलाफ पुलिस मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करेगी। वहीं अज्ञात बस चालक के खिलाफ पुलिस ने लापरवाही से बस चलाने का मुकदमा दर्ज किया है।

उल्लेखनीय है कि बुधवार की शाम को करीब साढ़े छह बजे बाईपास कुंवरपुर के पास शिवपुरी मध्यप्रदेश के यात्रियों की बस अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसकी चपेट में आने से कुंवरपुर निवासी रवि की पत्नी आरती, बेटी भूमि व नवजात शिशु की मौत हो गई। यहां पर पहुंचे ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए रोड को जाम कर दिया था। जिसे रोकने पर ग्रामीणों ने पुलिस का विरोध करते हुए काफी तोडफ़ोड़ की थी।
विज्ञापन


एक सरकारी एम्बुलेंस को पलट दिया था। इसके अलावा एसडीएम सदर की गाड़ी पर पथराव कर शीशा तोड़ दिया था। इसके अलावा क्रेन चालक से भी अभद्रता व मारपीट करने की बात थी। इन्हीं सब बातों के चलते अब पुलिस ऐसे लोगों की पहचान करने में जुट गई है। ताकि उसके खिलाफ रोड जाम करने, तोडफ़ोड करने आदि की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा सके।
विज्ञापन


तोड़फोड़ करने वालों की पहचान कराई जा रही है। इनके चिह्नित किए जाने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कुछ लोगों को चिह्नित भी किया गया है।
-सिद्धार्थ शंकर मीणा, एसपी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें