हाथरस। नगला अलगर्जी स्थित भाजपा नेता की फैक्ट्री का ताला तोड़कर चोर करीब दो लाख रुपये की पीतल पार कर ले गए। इसे लेकर दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
भाजपा नेता मनोज वर्मा निवासी बड़ी कोठी की नगला अलगर्जी में ढलाई की फैक्ट्री है। यहां पर चोरों ने फैक्ट्री का ताला तोड़ा और करीब दो लाख रुपये की पीतल पार कर ले गए।
विज्ञापन
सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। वहीं मनोज वर्मा की तहरीर के आधार पर एफआईआर भी दर्ज हो गई है।