फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साथी को छोड़ एम्बुलेंस से कूद कर भागा नशेड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन

हाथरस। कोतवाली सदर क्षेत्र के सिकंदराराऊ रोड पर बाइक फिसलने से दो नशेड़ी घायल हो गए। दोनों को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, यहां पर पुलिस को आते देख एक नशेड़ी एंबुलेंस से कूदकर भाग गया। एक को गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।

सोमवार की दोपहर को सिकंदराराऊ रोड पर एआरटीओ ऑफिस के पास बजे ब्रेकर पर एक बाइक फिसली। उस पर सवार एक युवक और एक किशोर घायल हो गए। लोगों ने फोन कर 108 एंबुलेंस को मौके पर बुला लिया। यहां पर 100 डायल पुलिस भी आ गई। एंबुलेंस के पीछे-पीछे पुलिस जिला अस्पताल पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह देखकर नशेड़ी युवक एंबुलेंस के साइड वाले शीशे से कूदकर भाग गया। एक होमगार्ड ने उसका पीछा भी किया, लेकिन वह हाथ नहीं आया। इधर किशोर को बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। उसका नाम, पता मालूम नहीं होने के कारण उसे पुलिस कर्मी की देखरेख में अलीगढ़ के लिए रेफर किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें