फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टरी के लिए अस्पताल पहुंचे शख्स को घेरा, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो, अमर उजाला, हाथरस।  
विज्ञापन
बागला जिला अस्पताल में मंगलवार दोपहर को मेडिकल कराने पहुंचे झगड़े में घायल शख्स को दूसरे पक्ष के तमाम लोगों ने घेर लिया। आरोपी पीड़ित पर समझौता करने का दबाव बनाने लगे। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में आरोपी पीड़ित से जोर-जबरदस्ती करने लगे। हंगामा होता देख डॉक्टर ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची हाथरस गेट पुलिस ने आरोपियों को दौड़ा दिया।
लाला के नगला में सोमवार को ईद की नमाज के बाद कुछ युवक शराब पी रहे थे। मोहल्ले के मुन्ना पुत्र चुनैया ने इन युवकों का यह कहकर विरोध किया कि रोजा खत्म होने के ठीक बाद शराब पीना सही नहीं है। इस पर आरोपी युवक भड़क गए और इन्हीं में से एक ने मुन्ना को जमकर पीट दिया। घायल मुन्ना ने कोतवाली पुलिस से शिकायत की।
विज्ञापन
  पुलिस ने मंगलवार दोपहर को उसे मेडिकल के लिए जिला अस्पताल की इमरजेंसी भेजा। किसी तरह दूसरे पक्ष को मुन्ना के इमरजेंसी पहुंचने की भनक लग गई। बड़ी संख्या में लोग इकट्ठे होकर इमरजेंसी पहुंच गए। यहां दूसरे पक्ष के तमाम लोगों को देख मुन्ना हैरत में पड़ गया।
  आरोपियों ने उसे समझौता करने के लिए धमकाना शुरू कर दिया। इसके बाद उसके साथ खींचतान होने लगी। आरोपियों की इस हरकत से इमरजेंसी का पूरा स्टाफ हैरान था। मारपीट की नौबत आने पर डॉक्टर ने हाथरस गेट पुलिस को सूचना दे दी।
विज्ञापन
  हाथरस गेट इंस्पेक्टर जेएस पंवार मय फोर्स के अस्पताल पहुंच गए और आरोपियों से जाने को कहा। इस पर भी जब आरोपी नहीं माने तो पंवार ने उन्हें दौड़ाना शुरू कर दिया। जमकर लाठियां फटकारी गईं। आरोपी ने पुलिस की सख्ती के बाद भाग निकलना ही उचित समझा। मौके से पुलिस ने मुन्ना नाम के ही एक आरोपी को हिरासत में ले लिया जिसे थाने लाए जाने के कुछ देर बाद पुलिस एक्ट की धारा 34 के तहत चालान करने के बाद छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें