फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की टक्कर से वृद्ध महिला की मौत, कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन


गांव सरौठ के पास हुई सड़क दुर्घटना में एक वृद्ध महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस घायल महिला को लेकर सीएचसी पर पहुंची, जहां उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल केे लिए रेफर कर दिया गया। लेकिन, महिला की मौत हो गई। घटना की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई गई है।

जानकारी केे मुताबिक गांव छावा की नगरिया निवासी 80 वर्षीय महिला कलिया पत्नी लक्ष्मण सिंह बुधवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे शौच के लिए जा रही थी, इसी दौरान सरौठ के निकट एक बिना नंबर की बाइक पर सवार व्यक्ति ने कलिया में टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने घायल महिला को उपचार के लिए सीएचसी पर भर्ती कराया, जहां से उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया, जहां उसकी मौत हो गई। घटना के संबंध में कोतवाली में ओमवीर पुत्र भगवानदास निवासी छावा की नगरिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें