न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
ट्रेन के आगे खड़े होकर एक युवक ने आत्महत्या कर दी, वहीं एक वृद्ध की रेलवे मेंटीनेंस मशीन की चपेट में आकर मौत हो गई। दोनों के शवों की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है।
हाथरस जंक्शन रेलवे स्टेशन के निकट शनिवार की सुबह एक युवक रेलवे ट्रैक के सामने खड़ा हो गया। इसी दौरान वहां सामने से आ रही लिच्छवी एक्सप्रेस ने 32 वर्षीय युवक ने बुरी तरह से उसे अपनी चपेट में ले लिया। इससे उसकी मौत हो गई। मौके पर पुलिस पहुंच गई और शव को अपने कब्जे में ले लिया। मृतक की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी थी।
वहीं दूसरी ओर हाथरस जंक्शन स्थित हाथरस रोड रेलवे हॉल्ट के पास जब ट्रैक को सही करने वाली मशीन ट्रैक को सही कर रही थी तभी अचानक इसकी चपेट में 65 वर्षीय एक वृद्ध आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए पुलिस ने हाथरस के पोस्टमार्टम गृह भिजवाया है।