फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी समारोह में अचानक चली गोली युवती के लगी

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन

हाथरस। कस्बा मुरसान के एक गेस्ट हाउस में शादी समारोह के दौरान अचानक चली गोली से दुल्हन की बुआ की बेटी घायल हो गई, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। रंग में भंग पड़ गया। उसे जिला अस्पताल से गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। अभी तक इस मामले में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है।

मुरसान के राजा महेंद्र प्रताप गार्डन में गुरुवार को सोनू पुत्र गुड्डू की बहन की शादी थी। इस शादी में सोनू की बुआ की बेटी निशा शर्मा (22 वर्ष) पुत्री प्रेमदत्त शर्मा निवासी दादरी भी आई हुई थी। स्टेज का कार्यक्रम चल रहा था। वहीं पर निशा खड़ी हुई थी। इस बीच एक रिश्तेदार की लापरवाही से उसकी पिस्टल से अचानक गोली चल गई और दुल्हन की फुफेरी बहन निशा के गोली लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद शादी में अफरा-तफरी मच गई। घायल निशा को लेकर परिजन जिला अस्पताल पहुंचे। यहां से उसे गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया है। एसएचओ जितेंद्र सिंह का कहना है कि लापरवाही के कारण गोली चली है, जिससे युवती घायल हो गई। इस मामले में अभी तक कोई शिकायत पुलिस को नहीं मिली है। यह हर्ष फायरिंग का मामला नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें