फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एबीआरसी के मकान में दिनदहाड़े चोरी, सीसीटीवी में हुई रिकॉर्डिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)।
विज्ञापन


कस्बे की वन विभाग गली में स्थित बेसिक शिक्षा विभाग के एबीआरसी रंधीर सिंह के मकान में अज्ञात चोर दिनदहाड़े दीवार फलांग कर प्रवेश कर गया। यह चोर मकान से हजारों रूपये की एलसीडी, मोबाइल और अन्य सामान चोरी कर ले गया। इस घटना की सूचना पीड़ित ने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचे घटना का मौका मुआयना किया।
विज्ञापन


रंधीर सिंह ने बताया कि पूर्व में भी उनके यहां दिनदहाड़े चोरी की वारदात हो चुकी है। अब फिर से चोर ने हाथ साफ कर दिया। दोपहर करीब एक बजे के पास हुई इस चोरी की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। सीसीटीवी फुटेज को पुलिस को सौंपा जाएगा। उन्होने बताया कि यदि दिनदहाड़े चोरियां होंगी तो आम आदमी कैसे सुरक्षित रह पाएगा। उन्होने पुलिस से इस मामले में कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें