फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई के यहां बृदांवन गई युवती को भगा ले गया पुलिस कर्मी का पुत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हसायन (हाथरस)।
विज्ञापन


अपनी ननिहाल में रह रही एक डिग्री कॉलेज की छात्रा एक माह पूर्व अपने बडे़ भाई की पत्नी के पुत्र होने के कारण उनके यहां रहने वृंदावन गई थी। वहां कोतवाली क्षेत्र के गांव का ही एक युवक इस छात्रा को ले गया। लड़की का भाई वृंदावन में ही काम करता है। उसने इस मामले की रिपोर्ट वृंदावन में दर्ज करा दी है, लेकिन उसका आरोप है कि वृंदावन पुलिस उसकी बहन को खोजने के लिए कोई प्रयास नहीं कर रही है।

इधर, युवती के परिजन उसके साथ किसी अनहोनी की आशंका से परेशान हैं। उन्होंने पुलिस से कई बार युवती का पता लगाने की गुहार लगाई है, लेकिन पुलिस उन्हें हर बार टाल देती है। युवती के परिजनों का कहना है कि वृंदावन पुलिस ने कई बार दबिश देने के लिए उनसे गाड़ी भी किराए पर मंगवा ली। उनका कहना है कि आरोपी के पिता दिल्ली पुलिस में हैं, इसलिए पुलिस उनकी मदद नहीं कर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


वृंदावन पुलिस कभी उनसे यह कहती है कि लड़की वापस आ जाएगी तो कभी कहती है कि उसने कोर्ट मैरिज कर ली है। कभी कहती है कि वह इलाहाबाद जाकर उसकी खोजबीन करें। परिजनों ने इस संबंध में मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी घटना की शिकायत की है और लड़की को बरामद करने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें