फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगली सूअर के हमले से किसान एवं किसान की पुत्रवधु घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ (हाथरस)
विज्ञापन


क्षेत्र में जंगली सुअरों का आतंक बढ़ गया है। वह आए-दिन फसल को तो नुकसान पहुंचा ही रहे हैं, साथ ही खेतों पर काम कर रहे किसानों पर भी हमला बोल देते हैं। ऐसा ही एक हादसा क्षेत्र के गांव नगला सेवा निवासी 70 वर्षीय किसान कालीचरण के साथ हुआ।


कालीचरण अपने पुत्र विनोद एवं पुत्रवधू साधना के साथ खेत में पकी खड़ी सरसों की फसल को काट रहे थे। अचानक पीछे आए एक जंगली सुअर ने उनकी पुत्रवधू पर हमला कर दिया। उसकी चीख सुनकर पिता-पुत्र दोनों उसको जंगली सुअर से बचाने के लिए उस ओर दौड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


जंगली सुअर ने पुत्रवधु को घायल कर दिया और उलटकर कालीचरण पर भी हमला कर दिया। उसके पुत्र द्वारा हल्ला मचाने पर पास के अन्य किसान भी उस ओर दौड़े चले आए। उन किसानों ने उस जंगली सुअर को हल्ला मचाकर भगाया। किसान एवं उसकी पुत्रवधु को किसान घायल अवस्था में सीएचसी लाए। जहां पर उनको इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें