न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
हाथरस। मथुरा रोड स्थित ढाबे से गुरुवार की रात्रि को खाना खाकर लौट रहे बाइक सवार दो भाजपा नेताओं को किसी वाहन ने रौंद दिया, जिससे दोनों घायल हो गए। घायलों का जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां से एक नेता को गंभीर हालत में आगरा रेफर कर दिया गया।
भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष विपुल सिंघानिया पुत्र देवेंद्र सिंघानिया निवासी नवल नगर और युवा मोर्चा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता पुत्र प्रेमचंद्र गुप्ता निवासी जागेश्वर मुरसान गेट गुरुवार की रात्रि में मथुरा रोड से खाना खाकर वापस लौट रहे थे।
तभी हतीसा बाईपास पुल के निकट किसी वाहन ने रौंद दिया। दोनों घायल हो गए। जिला अस्पताल लाया गया जहां से विपुल सिंघानिया को रेफर कर दिया गया।