फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईजी के आदेश पर दर्ज हुई रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

इटावा। बकेवर के ग्राम मडै़या बेरीखेड़ा में पांच माह पूर्र्व किशोरी से छेड़छाड़ और विरोध पर परिजनों से मारपीट की रिपोर्ट आईजी कानपुर के आदेश पर दर्ज की गई है।

ग्राम मड़ैया बेरीखेड़ा निवासी पूर्व प्रधान बृज बिहारी पुत्र कालीचरन ने बताया कि 24 जनवरी 2017 को उसके घर में ग्राम दुर्गापुरा निवासी दीपक यादव पुत्र वीरेंद्र यादव व सचिन पुत्र अनिल घुस आए। पुत्री को अकेला देखकर दोनों छेड़छाड़ करने लगे। उसने विरोध किया तो उसे जाति सूचक गालियां दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका पुत्र गोलू आया तो लोगों ने उसे व पुत्री को पीटा। घटना की सूचना थाना पुलिस को दी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। आईजी के आदेश पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध एससी एसटी एक्ट व मारपीट, छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज की है। विवेचना सीओ भरथना को सौंपी गई है।

- विरोध किया तो जाति सूचक गालियां दीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें