न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
चौपाल सागर के निकट अलीगढ़ निवासी बाइक सवार चार लोग ट्रक की चपेट में आ गए, जिससे वह घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस से सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
अलीगढ़ के जमालपुर क्वार्सी निवासी फरमान अपनी मां रूबीना, भाभी तरन्नुम और भतीजे अबू बक्र को बाइक पर लेकर हाथरस से अलीगढ़ लौट रहे थे। जैसे ही इनकी बाइक चौपाल सागर के निकट पहुुंची तो सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे बाइक पर सवार चारों लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए।
घटना स्थल पर लोगों की भीड़ लग गई। सभी घायलों को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां पर उनके परिवार के लोग भी सूचना मिलते ही पहुंच गए।