फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक मैनेजर ने दर्ज कराई रिपोर्ट, एसपी से मिल नामजदों की गिरफ्तारी की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, सादाबाद।
विज्ञापन


गांव गढ़ी हरवल सरौठ में कर्जा वसूलने गई बैंक टीम और ग्रामीणों के बीच हुए विवाद के मामले में इंडियन ओवरसीज बैंक मई के शाखा प्रबंधक भानुप्रताप सिंह की ओर से थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। मुकदमा दर्ज होने के बाद बैंक कर्मी मंगलवार को एसपी से मिले और नामजदों की गिरफ्तारी की मांग की।

बैंक मैनेजर द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा कि तहसीलदार टीपी सिंह के नेतृत्व में बैंक टीम में प्रबंधक भानुप्रताप सिंह, उप प्रबंधक भाव सिंह, रिकवरी अधिकारी नितिन कुमार, कुलदीप शर्मा, नीजर कुमार, अमीन गौरव पचौरी, गजेंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह, जयवीर सिंह गांव गढ़ी हरवल में रिकवरी के लिए रनवीर सिंह पुत्र केवल सिंह के पास गए, रनवीर सिंह के ऊपर बैंक का चार लाख चालीस हजार रुपये से अधिक की बैंक की बकाया धनराशि है। रनवीर सिंह घर के बाहर ही दरवाजे पर चारपाई पर थे।
विज्ञापन


रनवीर सिंह को पैसा अदा करने के लिए बैंक अधिकारी व अमीनों ने कहा तो रनवीर सिंह ने बैंक की बकाया ऋण धनराशि जमा करने से साफ इंकार कर दिया और बैंक अधिकारी नितिन कुमार को अपशब्द कहे और पीछे से कमर पर लात मार दी। रनवीर के पुत्र पिंटू ने नितिन कुमार को गाली गलौज देना शुरू कर दिया।

पिंटू ने नितिन के घूंसे मारे। नितिन के गंभीर चोंटे आईं। बैंक अधिकारी को जान से मारने का प्रयास किया गया। पिंटू पुत्र रनवीर सिंह, जितेंद्र पुत्र रनवीर सिंह, रनवीर सिंह पुत्र केवल सिंह व उनके घर के अन्य सदस्यों ने बैंक अधिकारियों के साथ मारपीटकर जान से मारने का प्रयास व अभद्र व्यवहार किया और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई।
विज्ञापन


इधर, बैंक कर्मी एकत्रित होकर एसपी एसएस मीणा से मिले, उनको पत्र सौंपकर कहा कि उक्त घटना से बैंक कर्मियों में भय व्याप्त है। बैंक कर्मियों ने नामजदों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें