हाथरस। कोतवाली सदर क्षेत्र के एक मोहल्ले में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने गुुरुवार की सुबह शव का अंतिम संस्कार कर दिया। इस मामले की स्थानीय पुलिस को जानकारी नहीं थी।
बताया गया है कि शहर के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति कहीं दूर अपनी पत्नी के साथ रहता था। वहां पर किसी बात को लेकर हुए विवाद के चलते पत्नी ने फांसी लगा ली।