न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
हाथरस। कोतवाली क्षेत्र के गांव नहरोई निवासी युवक को फोन पर बैंक एकाउंट की डिटेल पूछकर, उसके खाते से 34 हजार रुपये पार कर लिए। इस मामले में पीड़ित ने कोतवाली सदर में मुकदमा दर्ज कराया है।
शिवम निवासी नहरोई ने बताया कि 21 अगस्त को एक फोन आया। फोन करने वाले ने अपने आप को बैंक कर्मी बताकर खाते को अपडेट करने के नाम पर सारी जानकारी ले ली।
कुछ देर बाद ही पता चला कि शिवम के खाते से 34 हजार रुपये निकले हैं। जिस पर युवक को अपने साथ हुई ठगी की जानकारी हुई। कोतवाली में युवक ने तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है।