फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होमगार्ड को कार सवारों ने पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन


कोतवाली नगर में तैनात एक होमगार्ड के साथ कार सवारों ने मारपीट कर दी। मामला कोतवाली आया। जिसके बाद दो आरोपियों को पकड़ लिया गया, लेकिन अन्य भाग गए। इस मामले में दोनों पक्षों के लोग समझौता कराने में लगे हुए थे।

रविवार की रात को एक कोतवाली में तैनात एक होमगार्ड बाइक पर सवार हो अपने घर जा रहा था। रास्ते में वह बाइक रोकर बाईपास स्थित एक होटल पर रुक गया। यहां पर कार सवार चार पांच लोग आए। उनकी कार होमगार्ड की बाइक से लग गई। जिसे लेकर होमगार्ड ने उनसे कुछ कह दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह बात कार सवारों को काफी बुरी लगी और दोनों में कहासुनी हो गई। जिसके बाद कार सवारों ने होमगार्ड के साथ मारपीट कर दी। इस बात की शिकायत कोतवाली पहुंची तो मौके पर पहुंची पुलिस ने दो युवकों को पकड़ लिया। बाकी भाग गए। सोमवार को दोनों पक्षों में सुलह कराने की बात को लेकर कुछ लोग कोतवाली पहुंचे। जहां पर देररात तक समझौते को लेकर बात चलती रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें