न्यूज डेस्क, अमर उजाला, (सादाबाद) हाथरस।
बंदरों ने फिर से एक सात वर्षीय बच्चे पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बच्चे का उपचार जिला अस्पताल में कराया गया। गौरतलब हो कि नगर में बंदरों के हमले बढ़ते जा रहे हैं। बंदरों के हमले से नगर के एक चिकित्सक की दो दिन पहले मौत हो गई थी, अब फिर से बंदरों ने गौतम नगर निवासी पवन गौतम के सात वर्षीय बेटे नमन उर्फ नकुल पर घर के सामने हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। मौहल्ले के लोगों ने नमन को बंदरों से छुड़ाया।
तीन पर शांति भंग की कार्रवाई, एक वारंटी पकडा
थाना पुलिस ने राजूूूूखां पुत्र दिलावर खां निवासी सुभाष गली सादाबाद, कन्हैया पुत्र चंद्रभान और देवेंद्र पुत्र विष्णु निवासी पंडितान गली पर झगड़ा करने पर शांति भंग की कार्रवाई की है। इसके अलावा पुलिस ने वारंटी रामनिवास पुत्र परसादीलाल निवासी कूपा रोड को गिरफ्तार किया है।