फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक लाख रूपये के दहेज के लिए जलाकर मार डाली विवाहिता

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)।
विज्ञापन


गांव भुर्रका में दो दिन पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में आग से जलकर मरी महिला की मौत के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। रिपोर्ट में मृतक महिला के भाई ने बहन के ससुरालीजनों पर दहेज में एक लाख रुपये के लिए बहन को प्रताड़ित करने और उसमें आग लगाकर जान से मार देने का आरोप लगाया है।

18/232 गौतम नगर यमुना ब्रिज एत्मादौला आगरा निवासी जीतू पुत्र महावीर सिंह ने थाने मेें दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि उसकी दो सगी बहन डॉली और रचना पुत्री महावीर सिंह निवासी गौतम नगर यमुना ब्रिज आगरा की शादी सुभाष और मनीष पुत्र स्व. रामचरण निवासी गांव भुर्रका बिसावर सादाबाद के साथ 19 अप्रैल को हुई थी। शादी में उसके माता-पिता और परिवारीजनों ने करीब सात लाख रुपये खर्च किए थे, जिसमें दो बाइकें, डेढ़ लाख रुपये नगद, सोने की दो जंजीर, अंगूठी और अन्य घरेलू सामान दिया था, लेकिन सास अशर्फी देवी उर्फ गुड्डी पत्नी स्व. रामचरण, पति मनीष, जेठ विजेंद्र, योगेंद्र पुत्र रामचरन, जेठानी अनीता और उसकी ननद पूजा निवासीगण भुर्रका सादाबाद दिए दान दहेज से संतुष्ट नहीं थे और आए-दिन दोनों लड़कियों से कहते थे कि तुम्हारे माता-पिता और परिवार वालों ने हमारी हैसियत के हिसाब से कुछ नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ससुरालीजन उनका शारीरिक मानसिक शोषण और मारपीट करने लगे और एक लाख रुपये की मांग करने लगे। सात फरवरी 2019 को उसके फोन पर दोपहर के समय फोन पर रचना की बड़ी बहिन डॉली ने बताया कि रचना को जलाकर मार दिया गया है। सूचना पर वह व उसके परिजन गांव भुर्रका में पहुंचे तो वह रचना जली हुई मृत अवस्था में मिली और घर के सभी लोग फरार थे। घटना की सूचना 100 नंबर पर भी दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें