फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ो्कूल बस की टक्कर से घायल हुए मोपेड सवार वृद्ध की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन


हाथरस। स्कूल बस की टक्कर से घायल हुए मोपेड सवार वृद्ध की अलीगढ़ में इलाज के दौरान मौत हो गई। शुक्रवार को नहर के पास बस की चपेट में आने से वृद्ध घायल हो गया था।

उल्लेखनीय है कि अलीगढ़ के क्वार्सी थाना क्षेत्र के भोपतपुर गड़राना निवासी ताजुद्दीन शुक्रवार को मोपेड पर सवार होकर बिसाना अपनी रिश्तेदारी में जा रहे थे। इस बीच नहर के पास एक ट्रैक्टर से बचने के टक्कर में इनकी मोपेड स्कूल बस की टकरा गई, जिससे वृद्ध बुरी तरह से जख्मी हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना के बाद यहां पर उनके परिजन भी पहुंच गए। हालत गंभीर होने पर वृद्ध को अलीगढ़ रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के पुत्र गुलफाम ने स्कूल बस के अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें