न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र की ज्ञानगढ़ बगीची के एक मकान को चोरों ने निशाना बनाया। यहां से ताला तोड़कर चोर हजारों रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण पार कर ले गए। परिवार के सभी सदस्य कहीं गमी में गए थे।
इगलास रोड ज्ञानगढ़ बगीची पर शिव सिंह चौहान का मकान है। शुक्रवार को उनकी किसी रिश्तेदारी में गमी हो गई थी। जहां पर परिवार के सभी सदस्य चले गए थे।
इस बीच चोरों ने उनके घर का ताला तोड़ा और घर में रखे सोने-चांदी के आभूषण और अन्य सामान को चोरी कर ले गए। सूचना पर परिवार के लोग घर पहुंचे। जानकारी मिलने के बाद इलाका पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की पूरी जानकारी ली।