न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
हाथरस। अलीगढ़ रोड शिल्पा गेस्ट हाउस के पास बोलेरो गाड़ी ने बाइक सवार दो सगे भाइयों को टक्कर मार दी, जिससे दोनों घायल हो गए। पुलिस ने कार को पीछा कर पकड़ लिया, चालक भाग गया। घायलों को जिला अस्पताल से रेफर कर दिया गया।
पोपिया कोठी अलीगढ़ रोड, हाथरस निवासी शिवम और विष्णु पुत्रगण लोकेंद्रपाल सिंह बाइक पर सवार होकर शहर की ओर जा रहे थे। शिल्पा गेस्ट हाउस के पास सामने से आ रही बोलेरो कार ने इनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दोनों भाई बुरी तरह से जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों की मौके पर भीड़ लग गई।
दोनों घायलों को ई-रिक्शा से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां पर घायलों के परिजन भी जानकारी मिलते ही पहुंच गए। दोनों को गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया।