फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने टैम्पों में बैठी शिक्षका का पर्स छीना

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन


सासनी। हाथरस से टेंपो में बैठकर सासनी जा रही एक शिक्षिका से बाइक सवार दो बदमाशों ने ग्राम बरसै के निकट झपट्टा मारकर पर्स छीन लिया। शिक्षिका चिल्लाती रह गई। पीछे से आ रहे बाइक सवार ने बदमाशों का पीछा शुरू कर दिया। पराग डेयरी के निकट खड़ी यूपी 100 की गाड़ी को इशारा किया तो वह भी बदमाशों के पीछे चल पडे़।

दुर्भाग्य से कोतवाली के निकट बाइक में पंक्चर हो गया और पेट्रोल भी खत्म हो गई। जैसे ही बदमाश पेट्रोल डलवाने के लिए रुके, वैसे ही पुलिस और लोगों ने उनको दबोच लिया। बदमाशों की जमकर धुनाई की गई। पुलिस उन्हें थाने ले आई। पीड़ित शिक्षिका की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


ग्राम अमरपुर घना के प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापिका के रूप में तैनात शिक्षिका किरन वर्मा पत्नी चंद्रगुप्त मौर्य वर्तमान में गिर्राज कॉलोनी हाथरस में रहती है। सोमवार की सुबह करीब 10 बजे वह हाथरस से बीआसी पर आयोजित बैठक में भाग लेने सासनी तक टेंपो में बैठकर आ रही थी। अपाचे बाइक सवार बदमाश टेंपो के पीछे लगे थे। टेंपो जैसी ही ग्राम बरसै के निकट आया, वैसे ही अपाचे बाइक सवार बदमाशों ने झपट्टा मारकर शिक्षका का पर्स छीन लिया और शिक्षिका चिल्लाती रह गई।
विज्ञापन


टेंपो के पीछे अपनी बुलट बाइक पर हाथरस से आ रहे सासनी विद्यापीठ इंटर कालेज के प्राचार्य अरुण कौशिक इस दृश्य को देख रहे थे। उन्होंने भी बदमाशों का पीछा शुरू कर दिया। पराग डेयरी के निकट खड़ी यूपी 100 पुलिस को इशारा किया तो वह भी बदमाशों के पीछे चल पड़े। दुर्भाग्य से कोतवाली के निकट बाइक पंक्चर हो गई और पेट्रोल भी खत्म हो गया। नतीजा, बदमाश बुरी तरह फंस गए। तलाशी में बदमाशों के कब्जे से तमंचा, कारतूस और बाइक भी बरामद हुई है। पीड़ित शिक्षिका की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें