फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर हुआ प्यार पांच दिन में हुआ फुस्स

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन

हाथरस। एक विवाहिता का फेसबुक पर हुआ प्यार पांच दिन में ही फुस्स हो गया। अब उसका पति पुलिस को साथ ले जाकर उसे वापस लेकर आया है। शहर के एक व्यस्त कॉलोनी की एक विवाहिता की नोएडा के एक युवक से फेसबुक पर दोस्ती हो गई। दोस्ती प्यार में तब्दील हो गई। एक विवाहिता का पति मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था।

वहीं फेसबुक पर जिस युवक से दोस्ती हुई थी, उसने इस विवाहिता को बताया कि वह काफी पैसे वाला आदमी है और उसे एशो आराम की जिंदगी देगा। बस फिर क्या था। यह विवाहिता इस युवक के झांसे में आ गई और नोएडा पहुंच गई। वहां उसे यह पता चला कि फेसबुक पर उसका जो प्रेमी बना है। वह खुद मजदूर किस्म का ही है और उसकी पत्नी उसे छोड़कर जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में उसका प्यार फुर्र हो गया। इधर, अपनी पत्नी के जाने के बाद यहां उसका पति भी परेशान था। नोएडा पहुंचकर विवाहिता ने अपने पति को फोन कर यह बताया कि वह अब नोएडा में है। उसके बाद किसी भी आशंका के चलते उक्त विवाहिता के पति ने पुलिस का सहारा लिया और पुलिस को साथ ले जाकर उसे अपने साथ ले आया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें