फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीचर के सामने मम्मी ने डाटा तो एसडीएम के पेशकार का बेटा हुआ गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन


सदर तहसील निवासी सासनी के एसडीएम के पेशकार का बेटा दो दिन से लापता है। टीचर के सामने मम्मी ने डांट दिया था, जिससे क्षुब्ध होकर 9वीं कक्षा का छात्र घर नहीं पहुंचा। पिता ने उसकी तलाश करने के लिए पुलिस से गुहार लगाई है।

राहुल सिंह पुत्र जगवीर सिंह निवासी फुसकरा मुरसान हाल निवासी तहसील सदर परिसर का बेटा हर्ष चौधरी बीएलएस स्कूल में 9वीं कक्षा का छात्र है। राहुल सिंह ने बताया कि शनिवार की दोपहर 12 बजे स्कूल से चारू मैडम का फोन आया।
विज्ञापन


जिस पर हर्ष की मां रजनी स्कूल चली गई। स्कूल में रजनी से मैडम ने नोटबुक में कार्य पूर्ण न होने की हर्ष की शिकायत की। जिस पर मां ने बेटे को स्कूल में थोड़ा डांट दिया। स्कूल की दो बजे छुट्टी हो गई, लेकिन हर्ष घर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन


जिस पर पिता ने अपने परिचितों के साथ बेटे को इधर-उधर काफी तलाश किया, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। अब राहुल सिंह ने हाथरस गेट कोतवाली आकर तहरीर देते हुए बेटे की तलाश करने की गुहार पुलिस से लगाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें