फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूर पर हमला कर छीने 30 हजार, हिसार में भर्ती कराया गया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बहल। संडवा निवासी एक मजदूर से बुशान गांव के समीप कुछ युवकों ने मारपीट करने के बाद 30 हजार रुपये छीन लिए। घायल युवक हिसार के अस्पताल में उपचाराधीन है। पुलिस ने एक नामजद व चार, पांच अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में संडवा निवासी प्रवीण ने बताया कि बिधवान गांव में उसके मामा राजेंद्र चिनाई मिस्त्री है और वह उनके साथ मजदूरी का काम करता है। छह दिसंबर को शाम को करीब छह बजे वह बाइक से बिधवान से अपने गांव संडवा जाने के लिए निकला था। सिद्ध योगी बाबा मंदिर के पास ऑल्टो से सवार पांच उतरे, उनमें से दो ने अपने मुंह को कपड़े से ढांप रखा था। युवकों ने मेरी बाइक को रोका लिया और डंडों से मेरे साथ मारपीट शुरू कर दी। जिससे मेरे हाथ की अंगुलियों में फ्रैक्चर हो गया और कमर व पैरों पर भी चोटें आई। बेहोशी की हालत में छोड़कर आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर आए और मुझे हिसार में दाखिल करवाया। पीड़ित ने बताया कि उसकी जेब में उसके मामा से हिसाब कर लिए गए तीस हजार रुपये भी थे, जो नहीं मिले। पुलिस थाना प्रभारी अजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामले में नामजद संदीप व चार पांच अन्य के खिलाफ एससी एसटी एक्ट तथा अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें