फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस के फाइनेंस कर्मी की मथुरा के राया में हत्या, रेलवे ट्रेक पर मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
---आगरा (मथुरा) के लिए महत्वपूर्ण----
विज्ञापन


फोटो

हेडिंग
हाथरस के फाइनेंस कर्मी की राया में हत्या
क्रासर
शहर के सूपान गली निवासी युवक मथुरा की फाइनेंस कंपनी में करता था काम
राया रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक पर मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
अमर उजाला ब्यूरो
हाथरस। कोतवाली क्षेत्र के सूपान गली निवासी युवक की मथुरा के राया में हत्या कर दी गई और शव रेलवे ट्रैक पर डाल दिया गया। शनिवार की सुबह परिजन राया पहुंचे और थाने में हत्या की तहरीर दी। शव का पोस्टमार्टम कराकर मथुरा में ही अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

23 वर्षीय अंकित अग्रवाल पुत्र मुन्नालाल अग्रवाल निवासी सूपान गली मथुरा की मृदुल फाइनेंस कंपनी में काम करता था। परिजनों ने बताया कि वह शुक्रवार की शाम को छुट्टी लेकर हाथरस आ रहा था, लेकिन देर रात तक वह घर नहीं पहुंचा। परिजनों को चिंता हुई। सुबह राया पुलिस की सूचना के बाद परिवार के लोग राया मथुरा पहुंचे तो रेलवे ट्रैक पर मिले शव की शिनाख्त परिजनों ने अंकित के रूप में की। यहां परिजनों ने बताया कि अंकित की हत्या करने के बाद उसके शव को रेलवे ट्रेक पर रखा गया है, क्योंकि उसकी बाइक घटना स्थल के पास की खड़ी हुई थी। इसे लेकर परिजनों ने हत्या की तहरीर अज्ञात के खिलाफ थाना राया में दी गई है, जिसके बाद शव का पोस्टमार्टम पुलिस ने कराया। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने मथुरा में ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया। शनिवार की देर शाम परिवार के लोग मथुरा से हाथरस लौटे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें